← All bhajans
Vrat Katha

निर्जला एकादशी व्रत कथा (ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी) · Nirjala Ekadashi Vrat Katha (Jyeshtha Shukla Ekadashi)

Ved Vyas's teaching to the mighty Bhimsen: how a single day's fast without even a drop of water grants the combined merit of all twenty-four Ekadashis of the year
हिन्दी
English
श्रीसूत जी बोले — हे ऋषियो! अब समस्त व्रतों में श्रेष्ठ, सभी एकादशियों में उत्तम निर्जला एकादशी की कथा सुनो। एक बार पाण्डु-पुत्र भीमसेन ने वेदव्यास जी से पूछा — हे महाज्ञानी पितामह! मेरे चारों भाई युधिष्ठिर, अर्जुन, नकुल, सहदेव तथा माता कुन्ती और भार्या द्रौपदी एकादशी के दिन कभी भोजन नहीं करते, और वे मुझे भी सदैव ऐसा करने को कहते रहते हैं। मैं उनसे कहता हूं कि मुझसे तो भूख सही नहीं जाती, मैं दान और विधिवत् भगवान् की पूजा-आराधना करूंगा। सो कृपापूर्वक ऐसा उपाय बताइए कि उपवास किए बिना मुझे एकादशी के व्रत का फल प्राप्त हो सके।
Shri Sut ji said, 'O sages, now hear the story of Nirjala Ekadashi, the finest of all vows, the best among all the Ekadashis.' Once Pandu's son Bhimsen asked Ved Vyas, 'O wise grandsire, my four brothers Yudhishthir, Arjun, Nakul, and Sahadev, along with mother Kunti and my wife Draupadi, never eat on Ekadashi days, and they always urge me to do the same. I tell them I cannot bear hunger, but that I shall worship and give charity instead. So kindly tell me some means by which I may gain the fruit of the Ekadashi vrat without fasting.'
व्यास जी बोले — यदि स्वर्ग भला और नरक बुरा प्रतीत होता है, तो दोनों पक्षों की एकादशी को भोजन न करो। तब भीम ने निवेदन किया — जो कुछ मैं कहता हूं, वह भी सुनो, महामुनि! यदि दिन में एक बार भी भोजन न मिले तो मुझसे रहा नहीं जाता, मैं उपवास कैसे करूं? मेरे उदर में वृक नामक अग्नि का निवास है, जो बहुत सा भोजन करने से ही शांत होती है। हे मुनि! मैं वर्ष भर केवल एक ही व्रत कर सकता हूं, सो आप कृपा करके केवल एक व्रत बताइए, जिसे विधिपूर्वक करके मैं स्वर्ग को प्राप्त हो सकूं।
Vyas said, 'If heaven seems good to you and hell seems bad, then eat nothing on the Ekadashi of either fortnight.' Bhimsen then pleaded, 'Great sage, hear what I have to say too. If I miss even one meal in a day, I cannot bear it — how could I possibly fast? Within my belly dwells a fire named Vrika, which is calmed only by eating a great deal. O sage, I can keep but one vow the whole year through — so kindly tell me that single vow which, observed properly, will surely lead me to heaven.'
व्यास जी ने कहा — हे भीमसेन! मनुष्यों के लिए सर्वोत्तम धर्म वेद का धर्म है, परन्तु कलियुग में उस पर चलने की शक्ति किसी में नहीं है। इसलिए पुराणों में लिखा हुआ, थोड़े धन और थोड़े कष्ट से होने वाला एक सरल उपाय मैं तुमको बताता हूं। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में जो एकादशी होती है, उसका निर्जल व्रत करना उचित है। स्नान और आचमन करने से जलपान वर्जित नहीं होता, परन्तु केवल एक घूंट जल से आचमन करें, इससे अधिक जल पीने से व्रत खण्डित हो जाता है। एकादशी के सूर्योदय से लेकर द्वादशी के सूर्योदय तक जल ग्रहण न करे और न भोजन करे, तो बिना परिश्रम ही सभी द्वादशी-युक्त एकादशियों का फल मिल जाता है।
Vyas said, 'O Bhimsen, the supreme dharma for humankind is the dharma of the Vedas, but in this age of Kali no one has the strength to follow it. So I shall tell you a simple method, written in the Puranas, that costs little wealth and little hardship. On the Ekadashi that falls in the bright fortnight of Jyeshtha, it is right to observe a vow entirely without water. Bathing and the sipping-rite are not forbidden, but only a single mouthful of water may be taken for that rite — drinking more breaks the vow. From the sunrise of Ekadashi to the sunrise of the following Dwadashi, one should take neither water nor food; doing so, without any further effort, grants the merit of every Ekadashi of the year together with its Dwadashi.'
द्वादशी को प्रातःकाल स्नान करके स्वर्ण और जल ब्राह्मणों को दान करे, फिर ब्राह्मणों सहित भोजन करे। हे भीमसेन! शंख-चक्र-गदाधारी भगवान् विष्णु ने स्वयं मुझसे कहा है कि सब त्याग कर केवल मेरी शरण में आओ, और सुनो — एकादशी को निराहार व्रत करने से मनुष्य सब पापों से छूट जाता है, सब तीर्थों की यात्रा तथा सब प्रकार के दान से जो फल मिलता है, वह सब इस एकादशी के व्रत से मिल जाता है। कलियुग में दान देने से भी ऐसी सद्गति नहीं होती, अतः ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी को जल और भोजन न करे।
On Dwadashi, one should bathe at dawn, offer gold and water to Brahmins, and then eat with them. 'O Bhimsen, Bhagwan Vishnu Himself, bearing the conch, discus, and mace, has told me — give up everything and take refuge in Me alone. And hear this — observing the Ekadashi vow without food frees a person from every sin; the merit gained from visiting all the holy tirthas and from every kind of charity is gained through this one vow. In this age of Kali, even giving charity does not bring such a good end — so on the Ekadashi of Jyeshtha's bright fortnight, take neither water nor food.'
हे वृकोदर! इस व्रत से जो फल मिलता है, उसे सुनो — सारे वर्ष में जो एकादशियां आती हैं, उन सबका फल निःसंदेह केवल इस एकादशी के व्रत से प्राप्त होता है। हे नरसिंह-भक्त! मैं तुमसे सत्य कहता हूं कि इसके करने से अति भयंकर, काले-पीले रंग वाले, भय देने वाला दंड और फांसी लिए हुए यमदूत उस मनुष्य के पास नहीं आते, बल्कि पीताम्बरधारी, हाथों में चक्र लिए मोहिनी-मूर्ति विष्णु के दूत ही अन्त समय में उसे विष्णुलोक ले जाने आते हैं।
'O Vrikodar, hear the merit this vow bestows — without doubt, the combined merit of every Ekadashi observed through the whole year is gained through this one vow alone. O devotee of Narasimha, I tell you truly — one who observes this need not fear the terrible dark and yellow messengers of Yama, bearing their rod and noose. Instead, at the final hour, it is the radiant, yellow-robed messengers of Vishnu, bearing the discus, in the beautiful form of Mohini, who come to lead him to Vishnulok.'
अतः जल रहित व्रत करना उचित है, फिर भी जल और गोदान करने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है। वैशम्पायन जी कहते हैं — हे जनमेजय! तब से भीमसेन यह व्रत करने लगे, और तभी से इसका नाम भीमसेनी हुआ। हे राजन्! इसी प्रकार तुम सब भी पाप दूर करने के लिए उपवास करके विष्णु की पूजा करो, और इस प्रकार प्रार्थना करो — हे भगवान्! मैं आज निर्जल व्रत करूंगा, हे देवेश! द्वादशी को भोजन करूंगा। यह कहकर, सब पापों की निवृत्ति के लिए श्रद्धा से इन्द्रियों को वश में करके व्रत करे।
So it is right to observe this vow entirely without water, though even observing it with water and a cow's donation still frees one from all sins. Vaishampayan said, 'O Janamejaya, from that day Bhimsen began keeping this vow, and it came to be called Bhimseni Ekadashi.' 'O King, in the same way, all of you should fast to remove your sins and worship Vishnu, praying thus — "O Bhagwan, today I shall keep the waterless vow; O Devesh, I shall eat on Dwadashi." Having said this, one should keep the vow with devotion, mastering the senses, for the cleansing of every sin.'
स्त्री व पुरुष के मन्दराचल पर्वत के समान बड़े से बड़े पाप भी इस एकादशी के प्रभाव से नष्ट हो जाते हैं। यदि गाय दान न कर सके तो वस्त्र में बांधे स्वर्ण के साथ घड़ा दान करे। निर्जला एकादशी को स्नान, दान, तप, होमादि जो धर्मकार्य मनुष्य करता है, वह सब अक्षय हो जाता है। ब्रह्महत्या, मदिरापान, चोरी, गुरु से द्रोह और मिथ्या बोलना — इन सब महापापों से युक्त मनुष्य भी इस एकादशी का व्रत करने से क्षय हो जाते हैं। यह व्रत स्त्री व पुरुषों को अत्यन्त श्रद्धा से इन्द्रियों को वश में करके करना चाहिए।
Even sins as immense as Mount Mandarachal, committed by man or woman, are destroyed by the power of this Ekadashi. If one cannot afford to donate a cow, one may donate a water-pot wrapped in cloth along with gold. Whatever bathing, charity, penance, or fire-ritual a person performs on Nirjala Ekadashi becomes imperishable. Even those burdened with the gravest sins — killing a Brahmin, drinking liquor, theft, betraying one's guru, and speaking falsehood — are freed of them by observing this Ekadashi's vow. Both women and men should keep this vow with great devotion, mastering their senses.
क्षीरशायी भगवान् की पूजा करके गोदान करे। दूध देने वाली गौ, मिष्ठान्न और दक्षिणा सहित विधिपूर्वक दान करे। इस प्रकार ब्राह्मणों के प्रसन्न होने से श्रीविष्णु भगवान् संतुष्ट होते हैं। जिसने यह महाव्रत नहीं किया, उसने आत्मद्रोह किया, वह दुराचारी है, और जिसने यह व्रत किया, उसने अपने एक सौ अगले-पिछले सम्बन्धियों को अपने सहित स्वर्ग पहुंचा दिया और मोक्ष को प्राप्त हुआ। जो मनुष्य शांति से दान और पूजा करके रात्रि को जागरण करते हैं, और द्वादशी के दिन अन्न, जल, वस्त्र, उत्तम शय्या व छत्र सुपात्र ब्राह्मण को दान करते हैं, वे निःसंदेह स्वर्ण के विमान पर बैठकर स्वर्ग को प्राप्त होते हैं।
One should worship Bhagwan Ksheerasayi and donate a cow — a milk-giving cow, along with sweets and dakshina, given with full ritual. In this way, when the Brahmins are pleased, Bhagwan Vishnu Himself is satisfied. Whoever fails to keep this great vow betrays his own soul and is counted wicked; but whoever keeps it sends a hundred generations before and after him, together with himself, to heaven, and attains liberation. Those who calmly give charity and worship, keep vigil through the night, and on Dwadashi donate grain, water, cloth, a fine bed, and an umbrella to a worthy Brahmin, ascend without doubt to heaven upon a golden celestial chariot.
https://www.bhajanusa.com
Viewed … times